Thu. Mar 13th, 2025

होली पर सियासी रंग: महंगाई को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, पलटवार में बोली भाजपा – ‘उदासी छोड़ें, उत्सव मनाएं’


होली पर सियासी रंग: महंगाई को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, पलटवार में बोली भाजपा – ‘उदासी छोड़ें, उत्सव मनाएं’ 

अखिलेश यादव का BJP पर निशानामहंगाई ने त्योहार का रंग फीका किया

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण इस बार आम लोगों की होली का उल्लास कम हो गया है। सपा मुख्यालय से जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई चरम पर है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि होली के पारंपरिक व्यंजनों के लिए जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं। मनरेगा मजदूरों को महीनों से काम नहीं मिला, वेतन न मिलने से सरकारी कर्मचारियों को भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए त्योहार मनाना मुश्किल हो गया है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर समाज में नफरत और अराजकता फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए नएनए मुद्दे उछाल रही है, लेकिन जनता अब उनके षड्यंत्रों को समझ चुकी है। 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

भाजपा का पलटवार – ‘उत्सव का उल्लास देखें, नकारात्मकता नहीं

सपा प्रमुख के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने पलटवार करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति की धूम मची है और होली का उत्साह हर ओर दिख रहा है, तब सपा प्रमुख को सिर्फ निराशा और उदासी ही क्यों नजर आ रही है?

भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव हार की हताशा में त्योहारों की खुशियों को भी नकारात्मक दृष्टि से देख रहे हैं। उन्होंने सपा प्रमुख को सलाह दी कि वे उदासी छोड़कर भाईचारे और उल्लास के इस पर्व को पूरे जोश और उमंग के साथ मनाएं।


WhatsApp channel Join channel
Telegram channel Join channel

By Pranav Gavhale

मेरा नाम प्रणव गव्हाळे है. मे यह न्यूज नेटवर्क वेबसाईट का 50% का partnerships holder हू. मे काही समय से Digital marketing कर रहा हू ओर इसमे मुझे तीन साल का अनुभव है. ओर मे यह वेबसाईट पर ब्लॉग राइटिंग का काम भी करता हू.

Related Post