Thu. Mar 13th, 2025

अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी


अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी  – अभी हाल ही में दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के चुनाव हुए जिसमें बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज की है| लेकिन इस चुनाव के बाद आप पार्टी यानी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है| दिल्ली में स्थित अरविन्द केजरीवाल के सरकारी आवास 6फ्लैग रोड बंगले के रेनोवेशन में हुए खर्च की जाँच के लिए cvc (सेंट्रल विजिलेंस कमीशन) ने आदेश दिए है|

cvc ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (cpwd) को शीशमहल सरकारी आवास के जाँच के लिए कहा यह बंगला 40000 गज यानी करीब 8 एकड़ में फैला है जिसके निर्माण में आलीशान महल बनाने में नियमों को ताक पर रखा गया है|

बीजेपी नेता विजेन्द्र gupta के शिकायत पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर फैक्चुल रिपोर्ट  प्रस्तुत करने के बाद 13 february को cvc ने cpwd को जाँच के आदेश दिए|

14 oct 2024 को बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने सरकारी आवास 6फ्लैग रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के आलीशान निर्माण में नियमों को नहीं मानने को लेकर cvc में शिकायत दर्ज की गई|

अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी
अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी

उन्होंने आरोप लगाया कि 6फ्लैग रोड स्थित 40000 गज (8 एकड़) फैले आलीशान मकान के निर्माण में नियमो का उल्लंघन किया गया| उनकी शिकायत में यह कहा गया कि राजपुर रोड पर स्थित प्लाट न. 45 और 47 जिसमे अफसर और जज रहते थे उन्हें दो बंगलो सहित सरकारी आवास में मिला दिया गया| जो ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया के ratio के नियमो का उलंघन करता है| जिसमे लेआउट प्लान को नियमों को नहीं माना गया है|

इस मामले को लेकर cvc ने 16 अक्टूबर को जांच के आदेश दिए थे| जिसे नवंबर 2024 में आगे बढ़ाते हुए cvc ने जाँच के लिए cpwd को भेज दिया| उसके बाद cvc ने आदेश दिया कि फैक्चुल रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी|

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा 6फ्लैग रोड स्थित सीएम आवास के रेनोवेशन और इंटेरियर डेकोरेशन में फिजूलखर्च को लेकर शिकायत  दर्ज कराई थी|

गुप्ता ने चीफ विजिलेंस कमिश्नर से शिकायत में कहा कि अरविन्द केजरीवाल विलासितापूर्ण वस्तुओ का उपयोग कर यह अत्यंत वित्तीय अनियमितता है| उन्होंने अपने आलीशान बंगले के लिए करदाताओं के बहुत सारे पैसे खर्च कर दिए| जो खर्च किये गए पैसे उचित सीमा से कई ज्यादा है|

उसके बाद 5 नवंबर को गुप्ता की शिकायत को मानते हुए आरोप की गंभीरता को लिया गया| और इसके बाद 5 दिसम्बर को विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर एक factual रिपोर्ट cpwd के मुख्य सतर्कता अधिकारी (cvo) के द्वारा cvc को दी गई|

अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक निवास

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक निवास, जिसे रीकंस्ट्रक्ट किया गया था, 2015 से अक्टूबर 2024 तक उनका सरकारी आवास रहा। इस बंगले में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और अपनी सरकार चलाई।

हालांकि, अक्टूबर 2024 में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बाद, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने यह सरकारी निवास खाली कर दिया।

यह बंगला दिल्ली की राजनीतिक हलचल का केंद्र रहा, जहां से केजरीवाल ने अपनी नीतियां बनाईं और जनता से जुड़े मुद्दों पर फैसले लिए। अब उनके इस्तीफे के बाद, यह बंगला किसके आधिकारिक निवास के रूप में इस्तेमाल होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

पीएम मोदी ने अरविन्द केजरीवाल को लेकर मजाक उड़ाया

इस महीने के शुरुआत में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने आप के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल आलीशान lifestyle को लेकर तंज कसा| मोदी ने लोकसभा के भाषण में धन्यवाद देते हुए कहा था कि कुछ नेताओ का फोकस स्टाइलिश शावर पर रहता है, लेकिन हमारा ध्यान हरघर जल पर है|

अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पिछले दो बार से 2015 और 2020 तक दिल्ली के सरकार के रूप में काम कर रही थी| और इसके पहले 15 साल तक कांग्रेस ने श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में सत्ता पर थी|लेकिन बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर अपनी जीत दर्ज की है| अभी सरकार बनाने के लिए बैठक जारी है,अब ये देखना है कौन दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ग्रहण करता है|


WhatsApp channel Join channel
Telegram channel Join channel

By Pranav Gavhale

मेरा नाम प्रणव गव्हाळे है. मे यह न्यूज नेटवर्क वेबसाईट का 50% का partnerships holder हू. मे काही समय से Digital marketing कर रहा हू ओर इसमे मुझे तीन साल का अनुभव है. ओर मे यह वेबसाईट पर ब्लॉग राइटिंग का काम भी करता हू.

Related Post